मेरठ में 28 क्विंटल नकली पनीर बरामद, दो भाइयों का गिरोह बेनकाब
मेरठ में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान करीब 28 क्विंटल मिलावटी पनीर और खतरनाक केमिकल बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक, यह अवैध कारोबार दो सगे भाई चला रहे थे, जो फैक्ट्रियों में नकली पनीर तैयार कर उसे दिल्ली और उत्तराखंड तक सप्लाई करते थे।
खाद्य विभाग ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

