5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद खुला बड़ा राज

बदायूं

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद खुला बड़ा राज, पशु मांस सप्लाई का मामला आया सामने – एक घायल

बदायूं जिले के आवला रोड स्थित ग्राम कासमपुर थाना कुंवरगांव क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार लालता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया।
घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा की जांच की, तो उसमें संदिग्ध रूप से बड़े पशु का मांस भरा हुआ मिला। यह देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ई-रिक्शा और उसमें भरे मांस को कब्जे में ले लिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ई-रिक्शा के जरिए अवैध रूप से बड़े पशु के मांस की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मांस को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
घायल लालता प्रसाद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस