दुल्हनों की पहली पसंद बने जरकीन-सिल्क के लहंगे।
उझानी-बदांयू 16 अप्रैल।
शहर के बाजारों में इन दिनों दुल्हनों के लिए खास लहंगों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रानी कलर, जरकीन और सिल्क के लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। दुकानों पर इनकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
लहंगों की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक बताई जा रही है, जो डिजाइन और काम के अनुसार तय होती है। खास तौर पर रानी कलर और रानी महरूम शेड के लहंगे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा सिल्क साड़ियां और रेडीमेड ब्लाउज वाली साड़ियां भी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं।
ये 15 सौ से पांच हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। बाजार में इनकी भी अच्छी-खासी डिमांड बनी हुई है। व्यापारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि इस समय बाजार में रानी कलर, रानी महरूम, जरकीन और सिल्क लहंगों की मांग सबसे ज्यादा है। ये लहंगे खासतौर पर कोलकाता और जयपुर से मंगवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरकीन लहंगा तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है, क्योंकि इसमें बारीक और आकर्षक कारीगरी की जाती है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

