प्राथमिक विद्यालय चिर्रा में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन
दातागंज, बदायूं। विकास क्षेत्र दातागंज की न्याय पंचायत सैंजनी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चिर्रा में ‘शिक्षा चौपाल’ एवं ‘वार्षिक उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षिक चर्चा का केंद्र रहा बल्कि क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं के सम्मान का साक्षी भी बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिथि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक तपन राय द्वारा किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का सत्कार किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राधा शर्मा ने मुख्य अतिथि तपन राय उनकी टीम मनोज जी, विकास गुप्ता जी और ग्राम प्रधान विपिन जी, शिक्षिका कंचन सक्सेना , साधना शर्मा आदि का स्वागत किया तथा प्राथमिक विद्यालय काज़ी खेड़ा को निपुण विद्यालय के रूप में सराहा गया।
तपन राय जी द्वारा ऑर्गेनिक फूड के महत्व की जानकारी दी गई तथा सभी को ऑर्गेनिक चावल पैक उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अध्यापकों और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसी गरिमामयी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी महेरा की प्रधानाध्यापिका कंचन सक्सेना का माल्यार्पण कर विशेष अभिनंदन किया गया तथा क्रांति, उषा, सोनम, संजीव, अंकित बच्चों को राज्य स्तर पर प्रतिभागिता हेतु पुरस्कृत किया गया। नव प्रवेशित बच्चों को पुस्तक, बेल्ट, टाई भी वितरित की गई।
नोडल संकुल शिक्षक अशोक कुमार द्वारा एआरपी विनय कुमार जी, आशीष जी, राहुल जी आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कुशल मंच संचालन सीमा राजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वंदना गुप्ता, केशव आशुतोष, लोकेश, शुभम, दुर्गेश, मुकेश पाठक, दिनेश, सतेंद्र और सुरेश मिश्रा सहित भारी संख्या में शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

