कुंवरगांव। नगर में मंगलवार की रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में युवाओं और नगरवासियों की खास भागीदारी रही। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और केक काटकर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना संभव है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद रावत ने वार्ड में आंबेडकर पार्क बनाने की घोषणा की, जिसे लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास से जोड़ते हुए सराहा।
कार्यक्रम में किशनवीर रावत, सभासद रामसेवक, रामौतार, शशिकांत, विनय पाठक, छोटू, अनिल सिंह, विशेष सागर, विश्वजीत सागर, प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

