9:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- टहलने निकले व्यापारी को सांड ने पटक कर किया गम्भीर रूप से घायल

उझानी- टहलने निकले व्यापारी को सांड ने पटक कर किया गम्भीर रूप से घायल।

उझानी बदांयू 15 अप्रैल।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सर्राफा व्यापारी श्रीकृष्ण वर्मा कल सुबह टहलने जाने के लिए जैसे ही घर से निकले घर से कुछ दूर जैन मन्दिर वाली गली में अचानक पीछे से आए आवारा सांड ने उन्हें पटक दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

उनकी चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग बाहर निकल आए और लाठी डंडे फटकार कर सांड को वहाँ से भगाया ।

पीड़ित व्यापारी के भाई गिर्राज किशोर वर्मा ने बताया कि सांड की टक्कर से उनके छोटे भाई के हाथ में तीन फेक्चर व आँख के पास गुम चोट आई है परिजन घायल व्यापारी को बदायूँ के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया है।

इससे पहले भी नगर में कई घटनाएं हो चुकी है फिर भी विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा नगर की गलियों में आवारा सांड खुलेआम घूम रहे हैं आऐ दिन किसी ना किसी को चुटैल कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस