भगवान बुध्द समाज कल्याण सोसाइटी (रजि०)उत्तर प्रदेश भारत के तत्वाधान में विभिन्न जगह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्यतः ग्राम कुनिया रायपुर दातागंज बदायूं में भारत रत्न कलाम के बादशाह डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर जी का जन्म दिवस धूमधाम व हल्लार्षोस के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय होमेन्द्र स्वरूप बौद्ध ने पंचशील ध्वज दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया शोभायात्रा ग्राम कुनिया रायपुर से होते हुए प्रसिद्धपुर से होते हुए हासिमपुर से होते हुए अंधरऊ में श्रद्धेय देवराज शाक्य बौद्ध जी ने यात्रा में शामिल सभी उपासक,उपासकाओ को रोक कर जलपान कराया यात्रा अंधरऊ से होते हुए परा दातागंज मे स्थित डॉ अंबेडकर पार्क पर कार्यक्रम में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा समाप्त हुई फिर कार्यक्रम शुरू हुआ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिथलेश कुमारी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब न होते तो महिलाओं को बराबर का सम्मान ना मिलता उन्होंने बताया कि आज देश में कई महिलाएं सर्वोच्च पद पर विराजमान है इसका श्रेय बाबा साहब को जाता है कार्यक्रम में श्रीमती सोनी मौर्य ने बाबा साहब के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने ना घर दिखा ना बच्चे देखे ना बीवी को देखा उन्होंने बताया कि एक बार गोलमेज सम्मेलन में बाबा साहब को जाना था और उनके बेटे राज रतन अंबेडकर की मृत्यु हो गई तो उनके भाई दौड़ कर आए उनके पास और बोले इससे भी ज्यादा खराब समय कौन सा आएगा, जो तू अपने बेटे की लाश को छोड़कर जा रहा है तो बाबा साहब ने कहा कि मैं एक बेटे के लिए अपने करोड़ों बेटों को नहीं मार सकता ऐसे थे हमारे बाबा साहब सभी ने जय भीम जय जय जय जय जय भीम के नारे लगाए वहीं संस्था के राष्ट्रीय मंत्री गणेश चन्द्र मौर्य ने कहा कि बाबा साहब हमारे देवता हैं उन्होंने पिछड़ों दलितों को व सर्व समाज को हक अधिकार देने का कार्य किया अध्यक्षता एस.के.भारती बौद्ध ने की संचालन श्री सुमनलता बौध्द ने किया, वहीं संस्था द्वारा दूदेनगर उझानी में संस्था/जिला अध्यक्ष श्रद्धेया गायत्री सागर ने कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया ग्राम व क्षेत्रवासी लोग उपस्थित रहे,केक काटकर बधाई दी,वहीं संस्था द्वारा ग्राम बसेला में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें संस्था के राष्ट्रीय/महामंत्री बुद्धपाल बौद्ध ने अम्बेडकर पार्क पर व्यवस्था की,क्षेत्र विधायक श्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने कार्यक्रम में शिकरत की, बही भाई आतिफ खान जख्मी मंडल प्रभारी बरेली मंडल बरेली और जयपाल सिंह जी मंडल कोऑर्डिनेटर बरेली ने कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित किया कहा की बाबा साहब सभी के हैं बाबा साहब ने जो किया हम लोगों को एक साथ बैठने का सौभाग्य बा अपनी बात को रखने का सौभाग्य दिया अपना संगठन बनाने का सौभाग्य दिया अपनी पार्टी बनाने का सौभाग्य दिया ऐसे महान भारत के निर्माता संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कोटि कोटि नमनऔर ग्रामवासियों के सहयोग से मिष्ठान का वितरण कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का दिन बहुत ही महान है, संचालन सुनील बौद्ध ने किया, अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान ने की,वहीं संस्था द्वारा फरीदापुर में प्रमोद शाक्य जिला अध्यक्ष किसान एकता संघ की उपस्थिति में कार्यक्रम मनाया गया बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, ग्राम छछऊ में संस्था के पदाधिकारीगण द्वारा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि परमेश्वरी बौध्द जी रहे,बख्तपुर में संस्था द्वारा कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लोकेश शाक्य बौद्ध ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया, दहलानगला में संस्था के जिला महामंत्री रवि गौतम बौद्ध की देखरेख में कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, एड.अशोक शाक्य और मुनेंद्र शाक्य जी ने दातागंज के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में बाबा साहब की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया,अढौली में संस्था की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह बौद्ध द्वारा कार्यक्रम कर बच्चों को उपहार स्वरूप पुस्तकें भेंट की गई वहीं उसावा के खिरिया में संस्था के जिला सचिव होशियार बौद्ध द्वारा कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में श्रीमती रेनू बौद्ध, लोकेश शाक्य, सोमेंद्र बौद्ध, सोनी मौर्य, मिथिलेश कुमारी बौद्ध ,अनामिका बौद्ध, सुलेखा बौद्ध, अखिलेश कुमार यादव, दीपक यादव, प्रमोद शाक्य, विनोद शाक्य, गणेश चंद्र मौर्य, दिनेश शाक्य ,शिवकुमार,सुनील बौद्ध, बुधपाल बौद्ध, बनवारी लाल बौद्ध, कल्लू बौद्ध, आदि लोग उपस्थित रहे




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

