3:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। भाले से सांड पर हमला, मोंगर गांव में आक्रोश

भाले से सांड पर हमला, मोंगर गांव में आक्रोश

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के मोंगर गांव में एक सांड पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाले से हमला किए जाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल सांड को तड़पता देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

थानाक्षेत्र के मोंगर गांव में घूम रहे एक सांड पर किसी ने भाले से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद सांड दर्द से तड़पता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए कड़ी निंदा की। मामले को लेकर गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं न केवल पशु क्रूरता को दर्शाती हैं, बल्कि असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों की भी ओर इशारा करती हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस