रात भर मरम्मत में जुटे कर्मी, फाल्ट दूर होने पर लौटी बिजली

कुंवरगांव। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद जहां एक ओर नगरवासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे, वहीं दूसरी ओर विद्युत कर्मी पूरी रात फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों को राहत मिली।
नगर के विद्युत उपकेंद्र के समीप एक विद्युत पोल पर लाइन में तकनीकी खराबी आने से अचानक सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद विभागीय टीम को सूचना दी गई। करीब कई घंटे की मेहनत के बाद फाल्ट को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली आने पर लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि लंबे समय तक कटौती से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।नगरवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन होने वाली ट्रिपिंग से परेशानी बनी रहती है। उन्होंने विभाग से व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि बार-बार इस तरह की स्थिति न बने।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

