उझानी में आंबेडकर पार्क की सफाई कर किया माल्यार्पण।
उझानी-बदांयू 14 अप्रैल।
पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल की अगुआई में आज सुबह सब्जी मंडी स्थित भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूरे पार्क की साफ-सफाई कर बाबा साहेब की प्रतिमा की भी साफ-सफाई की व माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।



पार्क पहुंचे पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल का भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने स्वागत किया। वही राहुल शंखधार, गोविंद मित्तल ,विवैक राष्ट्रवादी, संजीव माथुर, संदीप सक्सेना, अरविंद शर्मा, श्री मती सुमन आदि ने पार्क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

