10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस पर फायर से आरक्षी प्रशान्त घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना मूसाझाग मय पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 13/14.04.2026 को थाना मूसाझाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026 धारा 103(1)/61(2)/3(5)/351(3) BNS व 3/25(1-B)a/27 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 57/2026 धारा 308(5)/352/351(3)/329(3)/61(2) BNS व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम 1984 में वांछित अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पुत्र राकेश सिंह नि0ग्राम सैजंनी थाना मूसाझाग जिला बदायूँ व शिवम प्रताप सिंह पुत्र राकेश सिंह नि0 ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को एसओजी /स्वाट टीम के द्वारा जनपद फिरोजाबाद के नारखी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना मूसाझाग पर लाया गया था विवेचनात्मक कार्यवाही चल रही थी । विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग के द्वारा अभियुक्त अभय प्रताप के निशांदेही पर तमन्चा व पिस्टल कारतूस बरामद करने हेतु ले जाया गया । जहां पर अभियुक्त द्वारा तमन्चा बरामदगी कराने के दौरान अपने द्वारा छुपाये हुए तमन्चे को अचानक निकालकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे आरक्षी 2103 प्रशान्त घायल हो गया । प्रभारी निरीक्षक व हमराह पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त अभय प्रताप के दोनो पैरों में गोली लगने के कारण घायल हो गया । जिसे हिरासत पुलिस में लेकर जिला अस्पताल में मय घायल आरक्षी 2103 प्रशान्त को मौके से बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनाँक 12.03.2026 को समय लगभग 13.30 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अन्दर जाकर अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ द्वारा 02 अधिकारी 1- सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन निवासी बी-1/वृंदावन रेजिडेंसी बरेली उम्र 58 वर्ष व 2- हर्षित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार उम्र 34 वर्ष को गोली मार दी जिसमें सुधीर गुप्ता तथा हर्षित मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु शीघ्र सीएचसी दातागंज ले जाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया गया । घटना के सम्बन्ध में वादी जीशान अंसारी, एच.पी.सी.एल प्लान्ट कर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस बनाम अजय प्रताप सिंह पंजीकृत किया गया था ।
दिनांक 13.04.2026 को गिरफ्तार करके थाना मूसाझाग पर लाया गया था पूछताछ पर अभियुक्त अभय प्रताप ने अपने द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला तमन्चा कारतूस व पिस्टल को थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी के पास छिपाया जाना बताया और अपनी निशांदेही पर बरामद कराने को कहा गया । जिस पर प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त अभय प्रताप को साथ में लेकर उसकी निशांदेही पर तमन्चा कारतूस बरामदगी हेतु लेकर जाया गया । जहां पर अभियुक्त द्वारा तमन्चा छुपाये हुए स्थान से अचानक निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । जिसमें पुलिस टीम के आरक्षी 2103 प्रशान्त कुमार घायल हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को नियन्त्रित व कब्जे में लेने के उद्देशय से आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग से अभियुक्त के दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हुआ जिसके उपरान्त उसे पुनः हिरासत पुलिस में लिया गया और तत्काल घटना स्थल से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । अभियुक्त व घायल आरक्षी का इलाज जिला अस्पताल बदायूं मे चल रहा है । घटना में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा बरामदगी के दौरान ग्राम मुडसैना के जगंल के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल तमंचा बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक –
वहद ग्राम सैंजनी एसआर पैट्रोल पम्प से आगे, दिनांक 14.04.2026 को

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1.अभय प्रताप सिंह पुत्र राकेश सिंह नि0 ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं ।
2.शिवम प्रताप पुत्र राकेश नि0 सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं।

विवरण बरामदगी –
एक अदद पिस्टल देशी 32 बोर मय 01 मैगजीन व 02 अदद तमंचे 315 बोर मय 04 खोखा कारतूस व10 जिन्दा कारतूस ।

पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पुत्र राकेश नि0 सैंजनी थाना मूसाझाग, बदायूँ का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 455/2015 धारा 3/25 A ACT थाना मूसाझाग बदायूँ – आरोप पत्र संख्या 164/2015 दिनांक 25.11.2015 (दोषमुक्त)
2. मु0अ0सं0 149/2023 धारा 120B, 365, 386, 504, 506, 507 भादवि विशारतगंज जनपद बरेली आरोप पत्र सं0 160/2023 दिनांक 20.11.23
3. मु0अ0सं0 40/2025 धारा 115(2), 117(2), 118(1), 316(2), 351(3), 352 BNS थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ – आरोप पत्र सं0 44ए/2025 दिनांक 24.04.25 को वर्तमान में पुनः विवेचना (विवेचनाधीन)
4. मु0अ0सं0 48/26 धारा 103(1)/61(2)/3(5)/351(3) बी0एन0एस0 व 3/25(1-बी)ए/27 आर्म्स एक्ट थाना मूसाझाग बदायूँ (विवेचनाधीन)
5. मु0अ0सं0 52/2026 धारा 115(2), 126(2), 191(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना मूसाझाग बदायूँ (विवेचनाधीन)
6. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 329,308,324,61(2) BNS व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 (विवेचनाधीन)

फिरोजाबाद से गिरफ्तार अभियुक्त शिवम प्रताप पुत्र राकेश नि0 सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 329,308,324,61(2) BNS व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 (विवेचनाधीन)

गिरफ्तार करने वाली टीम –
थाना प्रभारी मूसाझाग मय पुलिस टीम
प्रभारी एसओजी मय टीम ।

विज्ञापन एक्सप्रेस