पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ईंट पत्थर से पीड़ित की दुकान पर पथराव किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी सराय में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा दुकान पर ईंट-पत्थर से पथराव और मारपीट में दो लोगों के शरीर में आई गुम चोटें। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित धनपाल सिंह के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान पीड़ित धनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कमल सिंह, ओमवीर सिंह, नरेश सिंह आदि के खिलाफ जगह को लेकर लगभग 2 महीने से दीवानी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते उक्त आरोपियों ने धनपाल सिंह 70 वर्षीय अपनी परचूनी की गांव में ही दुकान चलाकर गुजारा करते हैं। जहां उक्त आरोपियों ने दुकान पर जाकर गाली गलौज किया। जब धनपाल सिंह ने गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने ईंट पत्थर से पथराव कर दिया। जिससे धनपाल सिंह व उनके पुत्र भानु प्रताप सिंह के शरीर में गुम चोटे भी आई है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

