5:07 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मदरशील मैमोरियल एकेडमी में बैसाखी की धूम

मदरशील मैमोरियल एकेडमी में बैसाखी की धूम।

उझानी-बदांयू 13 अप्रैल।


मदर शील मेमोरियल एकेडमी,में बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में पर्व की उमंग स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य के माध्यम से फसल कटाई की खुशी और बैसाखी पर्व की सांस्कृतिक विरासत को सुंदर ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि बैसाखी मुख्यतः रबी फसलों की कटाई का पर्व है, जिसमें गेहूं, जौ, चना और सरसों जैसी फसलों की अच्छी पैदावार की खुशी मनाई जाती है। यह पर्व किसानों के परिश्रम और समृद्धि का प्रतीक है तथा भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान तथा समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों के विचारों में आत्मविश्वास, जागरूकता और प्रेरणा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान “जय जवान, जय किसान”, “जय भीम” और “शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है” जैसे प्रेरणादायक नारे भी प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण उत्साह और देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, त्योहारों एवं महान व्यक्तित्वों के प्रति जागरूक करना है, जिसमें विद्यालय पूर्णतः सफल रहा।
अंत में प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा सभी को महान व्यक्तित्वों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस