4:14 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी विवाहिता फंदे से झूली, मौत

उझानी विवाहिता फंदे से झूली,मौत।

उझानी-बदांयू 13 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में आज दोपहर एक विवाहिता अपने घर के कमरे में फंदे पर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कोई घर का क्लेश था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मलिकपुर गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी आरती (24) ने आज दोपहर कमरे में फंदा लगाकर अपनी मौत को गले लगा लिया।

खेत से परिजनों के आने पर कमरे में विवाहिता को लटके देखा तो पैरों तले ज़मीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विवाहिता के मायके गांव भुंडी थाना उसहैत खबर भेज दी है। व शव को बदांयू पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस