11:43 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हरबिलास इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जलियाँवाला बाग के शहीदों को किया याद

हरबिलास इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जलियाँवाला बाग के शहीदों को किया याद।


उझानी-बदांयू 13 अप्रैल।

नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में जलियाँवाला बाग हत्याकांड को याद करते हुए बच्चों द्वारा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार की ओर से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इसका प्रारंभ एक विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ जिसमें बच्चों ने दर्शाया कि किस तरह उस दिन की सभा में निहत्थे लोगों पर जनरल डायर ने गोलियाँ चलवाकर निर्ममता का परिचय दिया।

तत्पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूहगान, कविता वाचन, शिक्षकों के प्रभावशाली भाषण ने उन अनगिनत शहीदों की स्मृति को पुनर्जीवित कर दिया जिनके नाम इतिहास में भी दर्ज नहीं हैं।

को-ऑर्डिनेटर मैम ने अपने प्रभावशाली भाषण में बताया कि कितनी यातनाओं के बाद हमें यह स्वतंत्रता मिली है। अतः हम सबका कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखें। इस दौरान विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस