10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा में डूबे पांच लोग,दो को जिंदा निकाला गया, दो लापता,एक शव बरामद।

रिपोर्ट अमित वर्मा

उसावां/उसहैत:थाना क्षेत्र के गांव खजुरा पुख्ता गंगा घाट पर गंगा में नहाते सगे तीन भाई समेत पांच किशोर डूब गये जिनमें दो को ग्रामीणों ने जिंदा निकाल लिया जबकि दो सगे भाई समेत तीन को नहीं निकाला जा सका जिनमें एक घंटे बाद एक का शव निकाल लिया गया।और डूबे दो सगे भाइयों का सुराग नहीं लग सका जिसके लिए पुलिस गोताखोरों से तलाश कराने में जुटी हुई है।
थाना उसहैत के गांव खजुरा पुख्ता निवासी अखिलेश पुत्र संतोष( 14),केशव(10) ,पिंटू(8),सिंकू (15) पुत्रगण जमादार और नन्हे (16) पुत्र सोरन घर से करीब 200 मीटर दूरी पर बह रही गंगा नदी में नहाने गये नहाते समय पिंटू गंगा में डूबने लगा चीख पुकार पर सभी एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचो किशोरों को डूबते देख खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े और आनन फानन में सिंकू और नन्हे को तो जिंदा निकाल लिया।परंतु तीन डूब गये।सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, कटरा सआदतगंज चौकी प्रभारी घटना स्थल पहुंच गए।और गोता खोरों की मदद से अखिलेश का शव बरामद कर लिया।तथा केशव और पिंटू के शवों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गयी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस