3:27 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – दो युवकों की मदद से नाबालिग को ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी – दो युवकों की मदद से नाबालिग को ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

उझानी-बदांयू 11 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने गांव के नोबत के यहां रहने वाले रोहित पुत्र नामालूम पर अपनी 14 बर्षीय बेटी को टिंकू पुत्र सत्यपाल व प्रदीप पुत्र लटूरी निवासी फूलपुर की मदद से भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासिनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 9 अप्रैल की रात आरोपियों ने बेटी को अपनी बातों में उलझाकर घर में रखे 50 हजार रुपए भी साथ ले जाने को कहा व वह रूपये भी साथ ले गई। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस