12:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज : पुरैनी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन

पुरैनी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन

दातागंज : आज ग्राम पुरैनी में प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद क़ादरी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद क़ादरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाएं।
रैली में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे व स्टाफ शामिल रहा। रैली में छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह और जोश देखने योग्य रहा। उनके हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां एवं नारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में सम्मानित अध्यापकगण मोहम्मद राशिद कादरी, श्रीकिशन वर्मा,चमन शर्मा,रोहित पटेल,शुभम गुप्ता, प्रेमलता शाक्य,एस. एम.सी.के अध्यक्ष व सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस