4:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में करोड़ों की कीमती ज़मीन बनी तालाब, मछली पकड़ रहें लोग

उझानी में करोड़ों की कीमती ज़मीन बनी तालाब, मछली पकड़ रहें लोग।

उझानी-बदांयू 11 अप्रैल।

उझानी में नगरपालिका की अनदेखी के चलते उझानी- नरऊ गांव के किसानों की सेकंडों बीघा सड़क किनारे की ज़मीन नगर के नाले के गंदे पानी से तालाब बन गई है। लोग सुबह सुबह जाल लेकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं।


नरऊ व उझानी के किसानों के जो खेत सोना उगलते थे अब वहां मछली पैदा हो रही है। सुबह-सुबह शिकारी जाल लेकर पहुंच जाते हैं ओर जाल फैलाकर मछली पकड़ कर अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

खेत किसी का,गंदा पानी कहीं का, मछली पकड़ता कोई ओर, मगर नगरपालिका से लेकर जिला प्रसाशन को इन किसानों पर कोई रहम नहीं आता।जिनकी कीमती जमींने नाले के गंदे पानी में समां चुकी है। अब तो गंदा पानी नरऊ जाने वाली सड़क पर नवनिर्मित हाइवे को भी निगलने को तैयार नज़र आता है।वह तो कार्यदाई संस्था मिट्टी डाल देती है। वर्ना अब तक हाइवे पर जो मिट्टी का भराव हुआ है वह भी नाले के गंदे पानी में समां चुका होता।

हाइकोर्ट का आदेश भी हवा में,नरऊ के किसान की जनहित याचिका पर कोर्ट ने नगर पालिका व जल निगम को पानी की समुचित व्यवस्था को आदेश दिया मगर वह भी हवा में उडा दिया गया। अब नरऊ के किसान गेहूं की कटाई कर फिर हाइकोर्ट का रूख करने की कह रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस