12:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां सीएचसी में रिश्वत का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

उसावां सीएचसी में रिश्वत का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के उसहैत थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हुई एक लड़ाई में कुछ लड़कियां घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए उसावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे।
आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मेडिकल करने के बदले ₹2000 की रिश्वत की मांग की।
जब परिजनों ने रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, तो कथित तौर पर डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय लड़कियों को बदायूँ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मौके पर ही बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की छवि पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर सरकारी अस्पतालों में भी इस तरह से रिश्वत मांगी जाएगी, तो गरीब और जरूरतमंद मरीजों का क्या होगा?
यह घटना न सिर्फ चिकित्सा व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे कुछ लोग अपने पद का दुरुपयोग कर मरीजों को परेशान करते हैं।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस