12:37 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां – ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, दो चालक घायल

बदायूं

बदायूं में ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, दो चालक घायल

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हजारा मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 2:10 बजे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक हरविंदर को मामूली चोटें आईं, जबकि कंटेनर चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उसावां पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस