12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला ने कुंडल छीनने का लगाया बाइकर्स पर आरोप

उझानी – दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला ने कुंडल छीनने का लगाया बाइकर्स पर आरोप।

भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटना लगती है संदिग्ध। हो सकता है वह हो गई हो ठगी का शिकार।

उझानी-बदांयू 9 अप्रैल।

उझानी में कल दोपहर गद्दी टौला की कृष्णा कालोनी निवासी वृद्ध महिला ने बाइक सवार अनजान युवकों पर अपना पर्स व कान के सोने के कुंडल छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिस जगह बदांयू रोड पर स्टेट बैंक व डॉ हबीब अहमद के अस्पताल के पास हर समय भीड़-भाड़ होने से घटना कुछ संदिग्ध लगती है। हो सकता है वह लालच में आकर ठगी का शिकार हो गई हो।

नगर की कृष्णा कालौनी निवासी लता सक्सेना पत्नी स्व सुभाष सक्सेना ने बताया कि कल दोपहर वह घंटाघर बीओबी की शाखा से दो हजार रुपए निकाल कर मोहल्ला नारायणगंज अपनी बेटी के घर जा रही थी कि स्टेट बैंक के पास उसे दो युवक मिले बोले – अम्मा हम हरिद्वार से आऐ है आप कुछ परेशान हो पूछना है तो पूछ लो, परेशानी दूर हो जाएगी। लता सक्सेना का कहना है उनके पास से कुछ दुर्गंध आने पर वह डाॅ हबीब हास्पीटल की ओर मुड गई इतने में ही दोनों युवकों ने पहले मेरा पर्स जिसमें दो सो रूपये व आधार कार्ड था ले लिया। फिर हाथ से थैला छीनने का प्रयास किया। थैला ना छीनने पर कान में पहने सोने के कुंडल छीन कर बाइक से भाग गये।

बुजुर्ग महिला लता से पूछा आपने शोर नहीं मचाया तो वह कुछ बोल ना सकीं। भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिन-दहाड़े छिनेती की घटना होने से कोतवाली पुलिस भी खोजबीन में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस