2:28 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी संतोष कुमारी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज के छात्र रहे समर्थ देव का सम्मान, स्वागत

उझानी संतोष कुमारी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज के छात्र रहे समर्थ देव का सम्मान, स्वागत।

उझानी-बदांयू 8 अप्रैल।

आज संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी बदायूं में उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग की परीक्षा वर्ष 2024 में 59-वीं रैंक पाकर विद्यालय, नगर, एवं परिवार का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्र समर्थ देव को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक रतनकुमार जिंदल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर, पटका पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया तथा समर्थ देव शर्मा के पिताजी मनोज कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने छात्रों के समक्ष समर्थ देव का परिचय कराया। समर्थ देव ने अपने संक्षिप्त भाषण में अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी आचार्यों को दिया तथा सभी छात्रों को सतत परिश्रम करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक रतनकुमार ने भी अपने संक्षिप्त अभिभाषण में छात्रों को समर्थ देव के उदाहरण का अनुकरण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं आचार्य जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस