12:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां: लगातार तेज आंधी वारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित

लगातार तेज आंधी वारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित।

उसावां:क्षेत्र में आंधी-बारिश के कारण विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी।इसका मुख्य कारण विद्युत लाइनों के नीचे और आसपास लगे पेड़ों की टहनियों को हटाना है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न आए।पेड़ों की छंटाई के साथ-साथ विद्युत विभाग के कर्मचारी पोल और लाइनों की सफाई भी कर रहे हैं। इस अभियान के तहत विद्युत लाइनों का गहन निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी छोटी-मोटी कमी या समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।बिजली अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तेज आंधी और बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ 11 हजार हाइटेंशन लाइनों पर गिर गए थे। इससे कई फीडर बंद हो गए थे और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।उन्होंने आगे कहा कि संबंधित लाइनमैन और विद्युत विभाग की टीम गिरे हुए पेड़ों को हटा रही है और उन टहनियों को काट रही है जो लाइनों से टकरा रही हैं या तेज आंधी में उन पर गिर सकती हैं। टीम लगातार लाइनों की जांच कर रही है और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस