भक्ति का मार्ग भगवान के करीब ले जाने का सरल माध्यम – महाराज शिवा शुक्ला।
भागवत कथा का हवन-पूजन व भंडारे के साथ समापन।


उझानी-बदांयू 8 अप्रैल।
नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित गोरी शंकर मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आज हवन-पूजन व भंडारे के साथ समापन हुआ।
नेमीषारण से आए महाराज शिवा शुक्ला जी ने संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की।
कथा वाचक शिवा शुक्ला जी महाराज ने बताया कि भक्ति का मार्ग हमेशा सरल नहीं होता, लेकिन यह हमें भगवान के करीब ले जाता है। भक्त के भक्ति के महत्व को समझाते हुए कहा कि मीराबाई एक राजकुमारी थीं। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद भगवान कृष्ण की भक्ति करने का फैसला किया। उन्होंने अपने परिवार और समाज के विरोध के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और उनके लिए गीत गाती रहीं।
आज सुबह मंदिर परिसर में हवन-पूजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भंडारे में आयोजित प्रसाद को ग्रहण किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

