3:21 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – सड़क चौड़ीकरण बना जी का जंजाल ,वाहन बचाते गड्ढे में गिरने से चार घायल

उझानी में सड़क चौड़ीकरण बना जी का जंजाल ,वाहन बचाते गड्ढे में गिरने से चार घायल।

उझानी बदांयू 8 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूला निवासी सत्यवीर 35 पुत्र गोमिद अपनी 30 वर्षीय पत्नी गोमती व बच्चे विजय व काजल के साथ बाईक द्वारा अपने साले की शादी में थाना कुँवर गाँव के गांव नन्दगाँव जा रहे थे जैसे ही वह बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर आए सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में वह सड़क चौड़ीकरण हेतु किए गए गड्ढों में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

राहीगरों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने दंपति की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया तथा मामूली रूप से घायल उनके बच्चों को चिकित्सा प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिना संकेतक और सुरक्षा इंतजाम के खुदाई किए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग आंखें बंद किए बैठा है।

शनिवार को भी इन गड्डो में पलटा था एक प्याज भरा ट्रक।

राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले ट्रक चालक रामधन और परिचालक रामेश्वर इंदौर से ट्रक में प्याज भरकर रुद्रपुर जा रहे थे। ट्रक चालक ने बताया कि नगर के संतोषी माता मंदिर के गेट के सामने सड़क के चौड़ीकरण को खुदी पड़ी पटरी में आकर ट्रक पलट गया । जिससे वह और परिचालक घायल हो गए। ट्रक पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था।

लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि खुदी पडी सडक पर संकेतक लगाऐ जाऐ। व चौड़ीकरण के कार्य को जल्द खत्म किया जाए वर्ना रोज हादसे होते रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस