बदायूं
SSP के निर्देशन में उसावा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक सुरक्षा को लेकर चला सघन अभियान
#SSP_BDN के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से #थाना_उसावा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों, एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक परिसरों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच-पड़ताल की। साथ ही बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी चेक किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
पुलिस टीम द्वारा बैंक सुरक्षा में तैनात गार्डों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा बैंक आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

