8:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान तेज

मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान तेज

जनपद बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (#SSP__BDN) के कुशल निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना दातागंज पुलिस द्वारा सराहनीय पहल की गई।
थाना दातागंज पर गठित मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान टीम द्वारा सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
अभियान के दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से बचने के उपाय बताए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने यह भी बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। यदि किसी महिला या बालिका के साथ कोई भी अभद्रता या अपराध होता है, तो उसे बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
इस जागरूकता अभियान से क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना बढ़ी है और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस