उझानी- युवक की अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या में एक गिरफ्तार।

उझानी-बदांयू 5 अप्रैल।
नगर के रामलीला ग्राउंड निवासी सूर्यकांत 25 पुत्र उदयराज सिंह की नामजद पांच युवकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने में पुलिस ने एक अभियुक्त को बीती शाम गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
बताते चलें कि मोहल्ला नारायण गंज निवासी सीमा देवी ने 28 मार्च को कोतवाली में पांच युवकों पर अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ छोटू की बेरहमी से पिटाई कर कार से घर के दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। सीमा देवी का कहना था कि सूर्यकांत का कसूर सिर्फ इतना था कि वह आरोपियों की बहन से प्यार करता था।
6 दिन बदायूं, बरेली सैफई इलाज चलने के बाद 3 मार्च को सूर्यकांत ने सैफई के मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। कोतवाली पुलिस ने मारपीट का मुकदमा हत्या में तरमीम कर कादर चौक थाने के गांव बोंदरी निवासी राजकमल पुत्र अनिरुद्ध को मय सिविफ्ट कार के गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह,सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार,आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

