4:10 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति की गूंज… शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के लगे जयघोष

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति की गूंज… शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के लगे जयघोष।

उझानी-बदांयू 4 अप्रैल।

नगर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कछला रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम समिति से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा,विधायक हरीश शाक्य ने पूजा-अर्चना कर किया। साथ में नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,कछला नगरपंचायत अध्यक्ष जगदीश चन्द्र लोनिया, किशनचंद्र शर्मा,राजीव गोयल, राहुल शंखधार, अंकित वार्ष्णेय,आशीष वार्ष्णेय आदि भी मौजूद रहे।


बजरंगबली की शोभायात्रा में श्री पंचमुखी हनुमान जी को सजे धजे रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही राम दरबार, भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। मुख्य रूप से मां काली का अखाड़ा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। वही भगवान् का रूप धरे नृत्य करते कलाकारों ने भक्ति की अलग ही पहचान प्रस्तुत की।

शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कछला रोड,डा आफाक तिराहे होती हुई मोहल्ला बाज़ार कलां, साहूकारा, क़िला खेड़ा, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड पुरानी अनाज मंडी होती हुई पंचमुखी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

श्रृद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा पर फूल बरसाए। हनुमान जी की आरती कर प्रसाद का भी वितरण किया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे। इससे नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

बिल्सी रोड पर कंचन ज्वेलर्स पर पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय,सुवीत वार्ष्णेय, कन्हैया? वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आदि ने बजरंगबली का भोग लगाकर बूंदी के प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा में कई जगह ठंडाई,शरवत, पंचमेवा,टांफी का भी वितरण हुआ, स्टेशन रोड पर अजंता स्वीट्स पर रूहअफजा के शरवत का वितरण किया गया।

 

इस दौरान मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बाबा, संजय कुमार मित्तल, पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया,शुभम् अग्रवाल, नितिन साहू, शिवकिशोर माहेश्वरी,जीतू मेंदीरत्ता, अन्नू वार्ष्णेय,करूणा सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, कोशलेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस