एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्पायर मानक पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास।

उझानी-बदांयू 4 अप्रैल।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के विद्यार्थी रविश यादव और पराग पुष्प ने कक्षा 11 में अध्ययनरत तथा पराग पुष्प कक्षा 10 में अध्ययनरत ने, जिला स्तर पर चयनित होकर 10-10 हज़ार रुपये का पुरस्कार जीता है। यह धनराशि उन्हें मॉडल बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है।
इन विद्यार्थियों ने अपना नामांकन सत्र 2025-26 में किया था। इनके प्रोजेक्ट के नाम है –
रविश यादव – एडवांस नेल ट्रिमिंग डिवाइस
पराग पुष्प – मेडी स्नेप-सिक्योर ओपनर फॉर वैक्सीन ग्लास ट्यूब
यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिया जाता है। यह आयोजन नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, भारत सरकार द्वारा किया गया था।
अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज विपिन आनंद ने, उनके चयन पर बधाई दी है। विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

