बदायूं पुलिस का सख्त एक्शन: बैंक और एटीएम पर चला सघन चेकिंग अभियान
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जिलेभर में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और एटीएम के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों, एटीएम बूथों और उनके आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली। पुलिस ने हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
इसके साथ ही बैंक सुरक्षा में तैनात गार्डों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए जागरूक किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

