उझानी – सडक चोड़ी करण को खुदी सड़क मे पलटा ट्रक, चालक परिचालक घायल अफ़रा-तफ़री।
बाल-बाल बचा मां संतोषी कृपा मंदिर का गेट।
उझानी-बदांयू 4 अप्रैल।
उझानी क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी समिति के पास मां संतोषी कृपा मंदिर गेट के निकट आज सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब प्याज से भरा एक ट्रक सड़क के चौड़ीकरण को खुदी पड़ी पटरी में आकर पलट गया। गनीमत रही उस समय मंदिर में कोई श्रृद्धालु नहीं था वर्ना हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

हादसा सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते खोदी गई पटरी के कारण हुआ बताया जा रहा है। ट्रक पलटने के बाद ट्रक में भरी प्याज सड़क पर बिखर गई । इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए।
राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले ट्रक चालक रामधन और परिचालक रामेश्वर इंदौर से ट्रक में प्याज भरकर रुद्रपुर जा रहे थे। ट्रक चालक ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण को खुदी पड़ी पटरी में आकर ट्रक पलट गया । जिससे वह और परिचालक घायल हो गए। ट्रक पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क /चौड़ीकरण के कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन न होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिना संकेतक और सुरक्षा इंतजाम के खुदाई किए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग आंखें बंद किए बैठा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

