3:22 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – प्यार की सजा जान देकर चुकाई सूर्यकांत ने, आज शाम सैफई में निधन

उझानी – प्यार की सजा जान देकर चुकाई सूर्यकांत ने,आज शाम सैफई में निधन।

सूर्यकांत उर्फ छोटू की मां सीमा ने लगाऐ कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप।

उझानी-बदांयू 3 अप्रैल।

एक भोले-भाले सीधे इंसान सूर्यकांत उर्फ़ छोटू को प्यार की सज़ा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वज़ह लड़की के चार पांच भाइयों ने उसे धोखे से नोएडा ले जाकर इतना टार्चर किया कि उसकी 6 दिन बाद इलाज के दोरान सैफई के मेडिकल कॉलेज में आज शाम 4 बजे मौत हो गई।

नगर के मोहल्ला रामलीला ग्राउंड निवासी सूर्यकांत उर्फ छोटू की खता इतनी थी कि गांव बोंदरी की एक लड़की से प्यार कर बैठा।

बताते हैं परिजनों को बात बुरी लगी ओर उसे 26 को नोएडा ले गये जहां दो दिन तक मारपीट की गई जहां तक कि उसके गुप्तांग को भी कुचल दिया गया। पहले बरेली फिर सैफई में इलाज चला। सूर्यकांत को 28 मार्च के बाद होश भी नहीं रहा।

मां सीमा देवी पत्नी उदयराज सिंह ने कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत कराया मगर पुलिस 6 दिन बाद भी किसी आरोपी को पकड़ ना सकी। वही मां सीमा ने बताया कि पुलिस हम पर ही फैसले का दबाव बना रही है।

मां सीमा ने बताया कि सूर्यकांत के शव का कल सैफई में डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाऐगा। उसके बाद शव को लेकर कल उझानी आएंगे। घर पर मिलने व सांत्वना देने वालो का तांता लगा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस