4:14 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हनुमान जन्मोत्सव- श्री पंचमुखी मंदिर पर दूसरे दिन सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव- श्री पंचमुखी मंदिर पर दूसरे दिन सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन।

उझानी बदांयू 3 अप्रैल।

नगर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम पर तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव के उपलक्ष्य में द्वितीय दिवस हाथरस के कन्हैया प्रेमी एंड पार्टी द्वारा मन्दिर प्रांगण में भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

सुन्दर काण्ड प्रारम्भ से पूर्व पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने प्रभु श्रीराम व बजरंग बली की प्रतिमा का पूजन किया। मन्दिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना करने आने जाने से गुलज़ार रहा।

इस सुन्दर काण्ड पाठ को सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो कर प्रभु श्रीराम की भक्ति में खो गए ।
इस अवसर पर बदायूँ नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन दीप माला गोयल, जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा करुणा सोलंकी, पूर्व भाजपा मण्डल महामंत्री ठाकुर योगेश प्रताप सिंह,विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष पण्डित अरविंद शर्मा,नमन सैनी, जीतू महेंदी रत्ता,नितिन साहू,सर्राफा व्यापारी संजय मित्तल,हिमांशु राठी,पंडित शैलेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र वर्मा,पंडित त्रिलोकी नाथ बांगड़ा सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस