दातागंज पुलिस की कार्रवाई: चोरी का मोबाइल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूं जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में 03 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने प्रमोद पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम शदुल्लापुर भीतारा थाना बिनावर को पकड़ा, जिसके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल (REALME X15) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
मामला तब सामने आया था जब दिल्ली निवासी अमर माथुर ने दातागंज के शहनाई बारात घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना दातागंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़कर चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

