10:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के बीपी सिंह स्मारक विद्यालय में परीक्षा परिणाम वितरित

उझानी के बीपी सिंह स्मारक विद्यालय में परीक्षा परिणाम वितरित।

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष राहुल शंखधार, गिरीश पाल सिसोदिया ने मेधावियों को किया सम्मानित।

उझानी-बदांयू 3 अप्रैल।

आज नगर के बीपी सिंह स्मारक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया।

कक्षा एक से 9 तक प्रथम आऐ रिया,अंशू,पायल, अब्दुल कादिर, शिवम्,जानवी, खुशी पिंकी व परधि को मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष राहुल शंखधार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

वही दूसरे व तीसरे स्थान पर आऐ दिव्या ,नेहा,फैज, नम्रता, मयंक,अवन्या,राखी तनू,हुमेरा,महक,आयान, निकेता,शिया,मंजू जानवी आदि को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसोदिया,विपिन तौमर ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

इससे पहले मुख्य अतिथियों को पटका व स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज व संतोष सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर अंशिका,विनीता,पवन यादव,रिंकी,फिंजा,रितेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस