बदायूं
मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत हजरतपुर पुलिस की पहल
महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए किया गया जागरूक
केशव गुप्ता
#SSP__BDN के निर्देशन में थाना हजरतपुर पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या अपराध का शिकार होने से बच सकें।
पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करने और पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

