10:04 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उच्च प्राथमिक विद्यालय कण्डेला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

उच्च प्राथमिक विद्यालय कण्डेला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव 2026 एवं सत्रीय नवारंभ उत्सव
मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
उच्च प्राथमिक विद्यालय कण्डेला विकास क्षेत्र जगत विभागीय आदेश के अनुपालन में वार्षिकोत्सव 2026 एवं सत्रीय नवारंभ उत्सव मनाया गया प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण कुमार के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव 2024 धूमधाम आज से मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं, अभिभावकों व विद्यालय के पुरातन छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार व एसएमसी अध्यक्ष संजीव कुमार ने सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया।तत्पश्चात सरस्वती वंदना देशभक्ति एवम लोक गीतों पर छात्र छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी । वार्षिकोत्सव 2026 में राष्ट्रीय आय एवम छात्रवृति योजना 2026 में चयनित शिवकुमार, रामखिलाड़ी, अनुज, एवम रूपा , ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 2025 में 400 मीटर चैंपियन अनुज , तथा 200 मीटर चैंपियन पंचम , ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2025 में चयनित शिवकुमार , अनुज एवं नीतेश जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2025 में चयनित नीतेश को सम्मानित किया। मीना मंच की तीनों पावर एंजेल रूपा, खुशबू और शीतू को अच्छी तरह मीना मंच संचालन के लिए पुरस्कृत किया साथ ही प्रत्येक कक्षा से पूरे सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले और सर्वाधिक उपस्थिति वाले 3-3 छात्र – छात्राओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकली गई सभी को जलपान एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष संजीव कुमार* और संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक अध्यापक श्रीमती कमलेश लता, दीपक अग्निहोत्री, वैशाली शर्मा, फात्मा खान अनुदेशक बृजेंद्र कुमार, अनुचर संतोष कुमार तथा रसोइया सहित पूरे स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस