3:45 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कॉलेज – मिशन शक्ति में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता

एपीएम पीजी कॉलेज – मिशन शक्ति में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता।

उझानी-बदांयू 2 अप्रैल ।

एपीएम पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय चरण के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसका विषय “राष्ट्र की जनसंख्या नीति एवं सर्वांगीण विकास” का आयोजन किया गया ।

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर एम एस अग्रवाल , व प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l
महाविद्यालय के 12 छात्र छात्राओं ने इस भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया वह एक से बढ़कर एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी,जिसमें छात्र-छात्राओं ने बताया कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसके संसाधनों की प्रचुरता में नहीं बल्कि उसके नागरिकों की गुणवत्ता और उनके सर्वांगीण विकास में निहित होती है, प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और सम्मान पूर्ण अवसर सुनिश्चित करना एक संकल्प है।

जब जनसंख्या नीति का लक्ष्य संसाधन और असीमित संभावनाओं के बीच संतुलन बिठाना होता है तभी एक राष्ट्र वास्तव में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होता है।

निर्णायक मंडल में प्रोफेसर एसपी सिंह प्रोफेसर आदर्शकांता, प्रोफेसर दौलत राम रहे प्रथम पुरस्कार पारस सक्सेना बी. ए 6th sem द्वितीय पुरस्कार मनी सक्सेना बी. ए 6th sem व तृतीय पुरस्कार वैष्णवी शर्मा बी. एस. सी. 2nd sem ने प्राप्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा ने किया।
इस अवसर पर डॉ शिल्पी पाण्डेय, डॉ शुचि गुप्ता, मीनाक्षी सक्सेना, मोनिका, श्रेष्ठ गौर, राम कुमार मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस