चेत्र पूर्णिमा – कछला गंगा घाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे।
भोर से हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य।
उझानी-बदांयू 2 अप्रैल।



बदायूं के कछला गंगा घाट पर चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, जिससे गंगाघाटों का माहौल मेले जैसा नजर आया। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और माता गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।
कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगा घाट के पास पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया ।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे के आश्रमों में संतों की मौजूदगी में संकीर्तन भी किया और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की। चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होने के कारण दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। घाट किनारे के बाजार में महिलाओं की खरीददारी को मीना बाजार भी लगाया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

