3:45 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एचपीवी वैक्सीन किशोरी सहित महिलाओं को आवश्यक – सचिन अग्रवाल

उझानी बदायूं 1 अप्रैल ।

उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने रिविन काटकर किया।

उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।


कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि यह वैक्सीन खास तौर पर सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए बेहद कारगर है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण कराएं ताकि भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सके।

शिविर में बड़ी संख्या में किशोरियों ने पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के दायरे में लाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित कीं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस