एस्सेल रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन -मेहनत की चमक, सफलता का उत्सव।
एस्सेल में प्रतिभाओं का सम्मान।
नन्हे कदमों से बड़ी उपलब्धियां, अग्रिम, त्रिशा, शिविका, अनन्या शर्मा, श्रद्धा वार्ष्णेय, मानवी कश्यप, अनुष्का सहित मेधावी छात्र-छात्राएं अभिभावकों सहित 150 से अधिक विद्यार्थी को किया सम्मानित।



उझानी बदांयू 31 मार्च।
एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल एवं Esselkidz में आज वार्षिक परिणाम वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की मुस्कान, अभिभावकों के गर्व और शिक्षकों की संतुष्टि से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों में प्लेग्रुप के त्रिशा, श्रेया, शिविका, महिव, हर्षी, सान्वी साहनी, कृतिका जादौन सहित अनेक विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
एलकेजी में अग्रिम सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई। जूनियर कक्षाओं में मानवी कश्यप, अनन्या शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों को मेरिटोरियस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।




Esselkidz में प्लेग्रुप के श्रेष्ठ विद्यार्थियों में शिविका, उज्ज्वल, अन्वी, श्रेया, रिधम चौहान, महिव, तेजस्वी गुप्ता, त्रिशा, आर्यन यादव, सान्वी सैनी, कृतिका जादौन, अंश ठाकुर, ऐजाह नूर ने विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। एलकेजी में अनाया अग्रवाल, अद्विका गुप्ता, वंश यादव, अथर्व राजपूत, डिम्पल, अग्रिम, रोहित, कृषिका, मान्या, काव्या यादव, अयांश वर्मा ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। यूकेजी में आश्वी राय और तनमय कुमार ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें मानवी कश्यप, अनन्या शर्मा, अनुष्का, वर्तिका, मदीहा, तमन्ना गौतम, तमन्ना यादव, श्रद्धा वाष्र्णेय, वंदना, श्रुति, सौम्या मित्तल, शुकृति अग्रवाल, शिवान्या पाल, पारस, प्राभास, अनिरुद्ध सहित अनेक विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि आज परिणाम वितरण को प्राथमिकता दी गई है, जबकि 700 से अधिक पुरस्कार एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों के पुरस्कार, अभी शेष हैं। इन सभी पुरस्कारों के लिए शीघ्र ही एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 6, 7 और 8 के शेष परिणाम अगले दिन घोषित किए जाएंगे।
आज का पुरस्कार वितरण इसलिए भी खास रहा क्योंकि विद्यालय परिवार ने शिक्षिका काजल श्रीवास्तव और स्नेहा वर्मा को भावभीनी विदाई दी। दोनों शिक्षिकाओं ने 6 वर्षों से अधिक समय तक समर्पित सेवा देकर विद्यार्थियों के जीवन में अमूल्य योगदान दिया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए इस पल को भावुक और यादगार बना दिया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि सफलता केवल परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, ऑफिस कोऑर्डिनेटर अक्षय सक्सेना, समन्वयक पूजा यादव, प्रियंका साहू, रितिका शर्मा, पुष्पा मौर्य, मेघा, लवी, कसक, आंचल, श्वेता, रोजी, कुसुम, रोशन, सृष्टि, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका माथुर सहित समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि एस्सेल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाला एक सशक्त मंच है, जहां हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर और आत्मविश्वास मिलता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

