2:15 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

बिसौली(बदायूं) सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संविलियन विद्यालय बंजरिया के प्रागंण में किया गया शिक्षिका पूनम लता सक्सैना को भावभीनी विदाई दी गई। सेवा निवृत्त सम्मान समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख ओम किशन, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शैक्षिक गीत, विदाई गीत आदि मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक आशुतोष मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। श्री मौर्य ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय विकास हेतु विधायक निधि से हर संभव मदद की जायेगी । ब्लाक प्रमुख ओम किशन ने कहा कि बंजरिया विद्यालय मेरे हृदय में बसता है इस विद्यालय के भौतिक विकास हेतु मै सदैव तत्पर हूँ । मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार सिंह, मलखान सिंह, मनोज कुमार सिंह, ए०आर०पी ० दीपक रस्तोगी पूर्व प्रधान महवीर गिरि, पूनम लता सक्सैना आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।अतिथियों ने सेवा निवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओ को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया । अन्त में प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन व शिक्षक सं वि० बंजरिया मनोज कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में राम बाबू सक्सेना,अनोखे लाल सक्सेना, घनश्याम शर्मा, गगन चन्द्र गुप्ता, चन्द्रमुखी, संतोष सक्सैना, विनेश शर्मा, प्रेमनरायण शर्मा, जगपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अजयपाल यादव, कैलाश यादव, रामवेटी, रचित, भूरी देवी, भुवनेश गोविल, अबधेश, आयोग गोयल, सुचिका, सरस्वती, सरोज, तृप्ती, नेहा शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाऐं, अभिभावक, ग्रामवासी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस