सखानूं में हज़रत काज़ी शेख शहाबुद्दीन सोहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह का सात रोज़ा उर्स 29 अप्रैल से 6 मई तक
उत्तर प्रदेश के ज़िला बदायूं के कस्बा सखानूं में हज़रत काज़ी शेख शहाबुद्दीन सोहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना सात रोज़ा उर्स मुबारक इस वर्ष 29 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
उर्स का आग़ाज़ 29 अप्रैल को ईद मीलाद शरीफ से होगा। इसके बाद हर रोज़ रात में महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
• 30 अप्रैल – इमरान सलमान साबरी (कव्वाल, फिरोजाबाद)
• 01 मई – हाजी तस्लीम आसिफ (कव्वाल, सैदपुर बदायूं)
• 02 मई – अजमत आफताब वारसी (कव्वाल, अमरोहा)
• 03 मई – जुनैद सुल्तानी (कव्वाल, बदायूं शरीफ)
• 04 मई – हाजी ताहिर चिश्ती (कव्वाल, शेरगढ़)
• 05 मई – अरशद कामली (कव्वाल) अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे
उर्स का समापन 6 मई को गुस्ले मज़ार-ए-पाक एवं कुल शरीफ के साथ किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी उर्स कमेटी अध्यक्ष इलियास अहमद अशरफी ने दी।
हसरत अली ख़ान की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

