पंडित बंशीधर मैमोरियल में परीक्षा परिणाम देख खिले बच्चों के चेहरे।
मेधावियों को मिला सम्मान।
उझानी-बदांयू 31 मार्च।
पंडित बंशीधर मेमोरियल एकेडमी में आज बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया । इस अवसर पर परीक्षाफल वितरण समारोह का मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्या रूपा रानी द्वारा किया गया।




परीक्षाफल वितरण के दौरान विद्यालय का वातावरण बहुत उत्साह पूर्ण रहा अपनी वर्ष भर की मेहनत का परिणाम देख छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास देखने को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा रानी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि परीक्षा के अंक केवल शैक्षणिक योग्यता का पैमाना नहीं है बल्कि यह निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी व नए सत्र की तैयारी के बारे में सूचित किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

