उझानी प्यार की तालिबानी सज़ा, लड़के को मरणासन्न कर छोड़ा वेंटिलेटर पर लड रहा जिंदगी की जंग।
उझानी-बदांयू 31 मार्च।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला नगला निवासिनी ने एक युवती से प्यार करने में उसके भाइयों सहित पांच लोगों पर अपने बेटे को मार-पीट कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं युवक वेंटिलेटर पर बरेली के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड रहा है।
युवक की मां सीमा देवी पत्नी उदयराज सिंह ने बताया कि उसका 25 बर्षीय बेटा सूर्यकांत उर्फ छोटू बदायूं में प्राइवेट सर्विस करता है, उसका कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्यार मोहब्बत का चक्कर था दोनों शादी भी करने वाले थे। बताते हैं युवक व युवती एक ही गांव के एक ही बिरादरी के है।



सीमा देवी ने बताया कि 26 मार्च को लड़की के भाई उसे नोयडा में सर्विस दिलाने के बहाने ले गये। वहां जाकर जमकर मारपीट की जब सूर्य कांत की सिथ्त मरणासन्न हो गई तो उसे 28 मार्च की सुबह सिव्फट कार से घर के बाहर फेंक गये।
गंभीर हालत में सूर्यकांत को बदांयू फिर बरेली के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड रहा है। बताते हैं आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी कुचल कर गंभीर हालत में पहुंचा दिया है।
सीमा देवी उर्फ सोमा ने कोतवाली में युवती के भाई राजकमल, छिड़का ,ब्रजेश कुमार, अभिषेक व उदयभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने जांच सबइंस्पेक्टर जगमेन्द्र को सोंप दी है। सीमा का कहना है कि पुलिस ने तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम ने नोयडा के सेक्टर 62 में आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर मकान पर ताला लटका हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

