इस्लामनगर : सोमवार के लिए बालाजी धाम अल्लैहपुर समसपुर स्थित श्री बालाजी धाम सिद्ध पीठ आश्रम बाला जी मंदिर से बर्षो की भांति झंडी शोभायात्रा में महंत कृष्ण प्रसाद महाराज के नेतृत्व में हनुमान रोड शो, डीजे की धार्मिक धुनों पर धूमधाम के साथ बालाजी झंडी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हनुमान भक्त, महिलाएं, युवतियां, युवक, बच्चे हाथों में राम जी, हनुमान जी की झंड़ी लेकर चल रहे थे। डीजे की धार्मिक धुनों पर भक्तजन झूमते-गाते, चल रहे थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

