1:25 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली -एमएलसी डॉ0 जय पाल सिंह व्यस्त और विधायक आशुतोष मौर्य ने किया जिम का शुभारंभ

अवनीश सिंह मेमोरियलआदर्श विद्यालय सिंगथरा की जिम का भव्य शुभारंभ, एमएलसी डॉ0 जय पाल सिंह व्यस्त और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने मण्डल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सुनील सिंह एडवोकेट के साथ दीप प्रज्वलित कर फीता काटते हुए किया

बिसौली। क्षेत्र के ग्राम सिंगथरा स्थित श्री अवनीश कुमार सिंह मेमोरियल आदर्श विद्यालय में नवीन जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विधान परिषद सदस्य (MLC) डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यालय एवं जिम संचालक व मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह एवं प्रवंधक संजू सिंह ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक आशुतोष मौर्य, ब्रज प्रांत सदस्य हरिओम पाराशरी, जिला मंत्री नीटू पाल, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) सुनील सिंह एडवोकेट और मंडल अध्यक्ष (उघैती) ठाकुर ललितेश्वर सिंह संजीव मिश्रा एडवोकेट परसिया विक्रांत सिंह सहित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर और ‘राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख शिवम सिंह, शैलेश शर्मा, सुमित सिंह, मुकेश मिश्रा, पुष्पेंद्र मौर्य, राहुल सिंह, टिंकू सिंह, घनश्याम माहेश्वरी, गजेंद्र सिंह, राघव (मंडल अध्यक्ष वजीरगंज), बाबूजी श्याम पाल सिंह, चंदेश सक्सेना और पुनीत शाक्य मुख्य थे।
जिम के शुभारंभ से स्थानीय युवाओं में उत्साह है। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी इस मौके पर क्षेत्र एवं के समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस