ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं अध्यापक तथा स्थानीय प्राधिकारी उन्मुखीकरण कार्यशाला के संयुक्त कार्यक्रम

रिपोर्ट अमित वर्मा
उसावां: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उ.प्र. राज्य प्रति निहित विधायन समिति के सभापति एव भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा निष्पक्ष एवं बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि अध्यापक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता बल्कि और सेवानिवृत्त शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वे सदैव समाज को पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा और नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो योजना बनाई उसे देश याद रखेगा। प्री प्राइमरी, प्राइमरी, और अपर प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा ही रीढ की हड्डी है जिसका मजबूत होना अति आवश्यक है।
उन्होंने अध्यापक वर्ग से अपनी अहं भूमिका के अनुसार समाज के हित के लिये समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे महेंद्र पाल सिंह, शाकिर अली खान, और जहीर अहमद को मुख्य अतिथि एवं प्रति निहित विधायन समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया द्वारा साल उढाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही बाल वाटिका के 40, निपुण में चयनित 18, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा उत्तीर्ण 6,खेलकूद प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय विजेता 2, आंगनबाड़ी कार्यकत्री 10, एजुकेटर 1,विद्या ज्ञान के एक तथा 20 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
कक्षा 1से 8 तक के 20 बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक वितरित की गयी।कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी,जबर सिंह प्रधान,
खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह वर्मा,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक,गयाराम भारती,एआरपी लाभेश यादव, फखरेआलम,अब्जद हुसैन आदि ने भी विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन पूर्व वरिष्ठ एआरपी अजयपाल सिंह ने किया।अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने विधायक जी को मां दुर्गा की मूर्ति भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया और सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

